CM Nayab Singh

हुड्डा ने पंजाबियों को बाहरी बताकर उनका अपमान किया: नायब सैनी

247 0

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा दामाद को खुश करने के लिए कौड़ियों के भाव किसने की जमीन हड़प लेते थे। गुरुवार को कलायत विधानसभा में महारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में बोलते हुए सीएम ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। कलायत की विधायक कमलेश ढांडा द्वारा आयोजित रैली में नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा हमारा हिसाब मांगते घूम रहे हैं, लेकिन हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल के एक-एक मिनट का हिसाब मेरे पास है। किस तरह दलितों के घरों को जलाया गया, किस तरह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की गई। पंजाबियों पर अत्याचार किए गए।

नायब सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि हुड्डा राज में भोले-भाले किसानों की जमीनों को कोडियों के भाव हड़प लिया जाता था और उल्टा किसानों पर ही केस दर्ज करवाकर दामाद को खुश किया जाता था। ऐसे आदमी हमारा हिसाब मांग रहे हैं, जिनका खुद का हिसाब ही बिगड़ा पड़ा है। नायब सैनी ने कहा कि मैं पंजाबी समाज को नमन करता हूं, जिस पंजाबी समाज ने अपने खून से इस देश को सींचा है, उन पर कांग्रेस राज में कितने अत्याचार किए गए। अत्याचार सहकर भी वे देश को आगे बढ़ाने में लगे रहे, लेकिन आज कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र उसी पंजाबी समाज के बारे में कहते हैं कि ये हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाते, हुड्डा ने पंजाबियों को बाहरी बताकर उनका अपमान किया है। पंजाबी समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) यहीं नहीं रुके और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता को बरगला रहे हैं और अनाप-शनाप झूठ बोल रहे हैं। हुड्डा भाजपा के 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं, मैं कहना चाहूंगा कि मेरे 70 दिनों हिसाब भी इनसे सुना नहीं जाएगा। हमने जिस तरह मिशन मोड़ में काम करके युवाओं को नौकरी, किसानों के खाते में रुपये, सोलर पैनल, 100-100 गज के प्लॉट दिए हैं, उस तरह का काम हुड्डा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में नहीं किया।

भराड़ीसैंण में मां भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर, सीएम ने की घोषणा

जन आशीर्वाद रैली में जनता से भरे पंडाल में नायब सैनी ने कपिल मुनि की धरती को नमन करते हुए कहा कि यहां मौजूद अपार जनसमूह को देखकर मुझे पूरा विश्वास को गया है कि पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट से कलायत में ही कमल खिलेगा। नायब सैनी ने कहा कि 4 अक्टूबर को जब रिजल्ट आएगा तो हुड्डा को कोई भी सीट नहीं मिलेगी। रैली में सांसद नवीन जिंदल, विधायक कमलेश ढांडा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने भी संबोधित किया।

Related Post

कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, चिदंबरम बोले- पार्टी को करना होगा मंथन

Posted by - August 16, 2021 0
सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव…
Dr. R. Rajesh Kumar

राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार सुनियोजित, किफायती और नागरिक-अनुकूल आवासीय विकास…
cm dhami

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - November 29, 2024 0
देहारादून। कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया…