CM Nayab Singh Saini

‘सुधर जाएं या तो प्रदेश छोड़ दें, नहीं तो…’, नायब सैनी की अपराधियों को चेतावनी

243 0

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद CM सैनी (CM Nayab Saini) ने चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में पदभार संभाला। पहले फैसले में CM सैनी (CM Nayab Saini)ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की फ्री डायलिसिस होगी। भविष्य में यह फ्री सुविधा मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। फिर सीएम ने सभी मंत्रियों के साथ जाकर उन्हें जॉइनिंग कराई।

इसके बाद सीएम (CM Nayab Saini)ने कैबिनेट की पहली मीटिंग की। इसके बाद सीएम सैनी ने कहा कि ये हमारी पहली कैबिनेट की बैठक थी। इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हमारी कैबिनेट ने सम्मान किया है, जो एससी में वर्गीकरण का मामला था, हमारी कैबिनेट ने उसे आज से ही लागू करने का फैसला लिया है।

कैबिनेट मीटिंग के बाद नायब सैनी (CM Nayab Saini) की 5 अहम बातें

1. किसानों की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे
2. बिना पर्ची-खर्ची नौकरी मेरी जिम्मेदारी, मेरे साथ युवाओं ने जॉइन किया
3. कांग्रेस के लिए नौकरी बिजनेस, अपना लाभ देखते हैं
4. अपराधी प्रदेश छोड़ दें वर्ना सुधार देंगे
5. पहले से चल रहीं योजनाएं नॉन स्टॉप जारी रहेंगी

Related Post

हंसल मेहता

बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने राहुल पर की ऐसी टिप्पणी जिसकी हो रही जमकर चर्चा

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। मेहता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाले मशहूर निर्देशक हंसल मेहता अक्सर सामाजिक…