CM Nayab Singh

CM सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों का करोड़ों का कर्ज माफ, अब सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी सरकार

277 0

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सीएम सैनी (CM Nayab Saini) ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम ने आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेश में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई-नई तकनीक से झूठ फैला कर सरकार बनाना चाहती है, लोगों को बच कर रहना है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत कर रहे हैं और आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। चुनावी शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है। यह गीता स्थली है, साथ में गुरुनानक देव जी के चरण भी यहां पड़े थे। श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश यहां से दिया था। सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा का तस्वीर बदली है। प्रदेश के खजाने से निकला पैसा पात्रों तक भेजने का काम किया है। हमने बिना पैसे के नौकरी दी है। हरियाणा बनने के बाद लोगों ने कई सरकारों का काम देखा है, उस समय भय और भ्रष्टाचार था, लेकिन हमने उसको बदला है। हमें गरीबों की पीड़ा को समझा है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने शंख बजा किया चुनावी शंखनाद

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने शंख बजाकर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। इससे पहले सीएम सैनी ने हरियाणा के किसानों के लिए कर्ज माफी और सभी फसलों पर MSP देने जैसे कई बड़े ऐलान किए।

सभी फसलों में MSP देने वाला हरियाणा पहला राज्य- धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल MSP पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए। हमें हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है। हमने नॉन स्टॉप विकास किया है और कांग्रेस ने विकास पर फुल स्टॉप लगाया था।

2024 के इलेक्शन साधारण इलेक्शन नहीं- बिप्लब देव

बिप्लब देव ने कहा कि हरियाणा का जवान देश की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है। हरियाणा के नौजवान ओलिंपिक में मेडल लाने के लिए पैदा हुए हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि बाप-बेटा हरियाणा को बेचने लगे, पैसा कहां गया है, दामाद के पास गया है। हरियाणा को बेचने के लिए कांग्रेस और आप सरकार बनना चाहते हैं। भाजपा हरियाणा को बचाने का काम करेगी। बिप्लव देव ने कहा कि सीएम सैनी रात दो बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलने का काम करते हैं। 2024 के इलेक्शन साधारण इलेक्शन नहीं, कुरुक्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता अपना सब कुछ दांव पर लगा कर पार्टी के लिए काम करता है। इसलिए शुरुआत यहां से की जा रही है। कांग्रेस और आप देश को बर्बाद करना चाहती है। 2024 के लिए विपक्ष षड्यंत्र रच कर बैठा है, पंजाब की तरह हरियाणा के युवाओं को भी विपक्ष नशे में धकेलना चाहता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Saini) थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे थे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है। उनके साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद थे। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है। भाजपा की रैली को लेकर पूरा पंडाल तो भगवा रूप में सजा ही है, साथ में यहां आने वाले नेताओं का स्वागत भी भगवा पगड़ी में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त और सक्षम प्रदेश की ओर उत्तराखंड

बता दें कि भाजपा थानेसर की इस जनसभा से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगी। भाजपा “म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा” के नाम से इसके बाद सभी 90 हलकों में रैलियां करेगी। यहां यह संदेश देने का प्रयास हो रहा है कि रैली को लेकर लोगों में जोश है। ताकि इसका असर अन्य हलकों में होने वाली भाजपा की रैलियों में भी दिखे।

Related Post

Supreme Court

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Posted by - June 29, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 30 जून को सदन में महा विकास अघाड़ी…
लखनऊ कचहरी बमबाजी

लखनऊ कचहरी बमबाजी मामले में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बीते गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव…
Owaisi

उदयपुर घटना पर बोले ओवैसी- पुलिस चौकस रहती तो ये कत्ल नहीं होता

Posted by - June 29, 2022 0
नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को हुए एक दर्जी की नृशंस हत्या पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी…