CM Nayab Singh Saini

पेपर लीक मामले में CM सैनी सख्त, 4 DSP समेत 25 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

175 0

चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अलावा चार डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं।

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini ) ने कहा, ‘हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है।’

सीएम नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini ) ने कहा, ‘हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है। 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है।’

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini ) ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हमने 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया है। सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ शामिल हैं। इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है: मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य…
CM Yogi

हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को हैदराबाद (Hyderabad) के भाग्यलक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में पूजा-अर्चना की।…
Anand Bardhan

यूटीयू परिसरों को मजबूत करने की तैयारी, तकनीकी शिक्षा के ढांचे पर फोकस

Posted by - February 12, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के छह…