CM Nayab Singh Saini

देश को सर्व शिक्षा अभियान,ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल की स्मृतियां अमिट: नायब सैनी

178 0

गुरुग्राम। देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी की पहुंच तक लाने वाले, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोडऩे वाले, पोखरण में सफल परीक्षण करवाकर देश को परमाणु शक्ति बनाने वाले, देश को सर्व शिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल जी आज भी लोगों की स्मृतियों पर अमिट हैं। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित समारोह में कही। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय परिसर में अटल जी के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) , भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल जी की तस्वीर के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श की शताब्दी वर्ष पर कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

अटल जी की प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है। अटल जी सदा देश के लोगों की स्मृतियों में रहेंगे। आज पूरे देश में हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमें सुशासन की परिकल्पना दी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारा और आज हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि अटल जी कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, जब तक गांवों का विकास नहीं होगा तब तक भारत सोने की चिडिय़ा नहीं बन पाएगा। वाजपेयी सरकार ने बजट का 60 प्रतिशत पैसा गांवों के विकास पर खर्च किया और देखते ही देखते गांवों का कायाकल्प हो गया। प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत गांवों को सीधे शहरों से जोड़ा गया। भाजपा सरकार ने लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाने का काम किया है।

इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, गुुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष कमल यादव, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, जिला कार्यालय प्रमुख यादराम जोया, महेश यादव, मनीष गाडौली और सभी प्रदेश और जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

दून में ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का एक बार फिर केंद्र पर हमला कहा-‘न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त वैक्सीन’

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। देश में रोजाना कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में…

गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

Posted by - July 30, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Posted by - March 15, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय किए…
Anand Bardhan

कुंभ 2027 और नए वित्तीय कार्यों पर फोकस, सचिव समिति को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

Posted by - February 9, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस…