CM Nayab Singh Saini

नवचयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि होगी एक वर्ष: नायब सैनी

219 0

चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने मंगलवार को प्रदेश में नए नियुक्त 2605 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बड़ी घोषणा की। सैनी ने कहा कि पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि पहले डेढ़ साल की होती थी, वह अब एक साल की होगी। इस अवधि को पटवारियों की सर्विस में ही जोड़ा जाएगा।

सीएम (CM Nayab Saini)  ने नवनियुक्त पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता के पथ पर चलते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर काम करें। प्राकृतिक आपदा जैसे अत्यधिक बारिश, ओलावृष्टि, सूखा आदि में किसानों को राहत प्रदान करने में पटवारी की बड़ी अहम भूमिका होती है। एक समय पर अपात्र लोग किसानों का मुआवजा ले जाते थे।

सीएम (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्रदेश के पिछली सरकारों में सरकारी नौकरियों की सूची जारी होने से पहले ही अखबारों की हेडलाइन बन जाती थी। अब युवाओं को नौकरी के लिए किसी विधायक या मंत्री के दरबार में हाजिरी नहीं लगानी पड़ती। चुनाव के दौरान दोबारा शपथ लेने से पूर्व 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा निभाया है।

इस दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश की भूमि का रिकॉर्ड देश में वन ऑफ द बेस्ट लैंड रिकॉर्ड है, लेकिन उसके अंदर रेगुलर चेंज करने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसमें पटवारी की भूमिका भी है। स्वामित्व योजना के तहत गांव के अंदर जितने भी लाल डोरा की भूमि थी, उसका मालिकाना हक देने का काम सरकार कर रही है। इस दौरान मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल,अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य उपस्थित थे। साथ ही चयनित पटवारी और उनके स्वजन भी मौजूद थे।

Related Post

Dearness Allowance

उत्तराखंड में कार्मिकों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी

Posted by - November 8, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस से एक पहले मंगलवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों…
बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

Posted by - March 27, 2020 0
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विश्वभर में फ़ैल चुके घातक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ से संक्रमित पाये गये हैं।…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामला SC पहुंचा, वजाहत हबीबुल्लाह ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून CAA को लेकर हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की…
gold and silver

लॉकडाउन 4.0 के आखिरी कारोबारी दिन में सोना-चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

Posted by - May 29, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन 4.0 के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। गुरुवार के…

अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर…