CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस सरकारों के समय किस प्रकार बूथ कैप्चरिंग होती थी: नायब सिंह

141 0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने हांसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली-भांति जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाकर आम लोगों के संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया था।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में किसी न किसी रूप में धांधली की है और इतिहास इसका गवाह है। हरियाणा की जनता भी जानती है कि कांग्रेस सरकारों के समय किस प्रकार बूथ कैप्चरिंग होती थी। लाठी-डंडों के दबाव में बूथ लूट लिए जाते थे और शराब व पैसों के दम पर वोट खरीदा जाना आम बात थी।

रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद में भी बूथ कैप्चरिंग

हांसी में मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने यह भी कहा कि ये वही कांग्रेस है जो रोहतक, भिवानी और फरीदाबाद में भी बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं में पकड़ी गई थी। इनका पूरा इतिहास मौजूद है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मतदाता सूची में गड़बड़ी करवाने के मामले आज भी दर्ज हैं और कई केस अभी भी चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आरोप लगया कि हरियाणा के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं के नाम पर नकली पहचान पत्र बनवाकर वोट डलवाने की शिकायतें बार-बार सामने आती रही हैं।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर पुराने पटाखे बेचने पर पटाखा कंपनियों को लगाई फटकार  

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर पुराने पटाखे बेचने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया। कोर्ट ने सभी…
शादी कार्ड पर लिखवाया 'हथियार लाना वर्जित है'

जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव ने शादी कार्ड पर लिखवाया- ‘हथियार लाना वर्जित है’

Posted by - January 19, 2020 0
पटना। बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…