सीएम ने चित्रकूट मंडल को दी 1000 करोड़ रुपये की सौगात

सीएम ने चित्रकूट मंडल को दी 1000 करोड़ रुपये की सौगात

1093 0

अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बांदा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान  में  चित्रकूट धाम मंडल के चार जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा को 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इन जिलों के लिए 200 से अधिक विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल-हर घर जल’ परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस साल के अंत तक बुंदेलखंड के हर गांव में हर घर तक नल से शुद्ध और आरओ जैसा पेय जल मिलने लगेगा।
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

चार साल के दौरान हुए विकास कार्यों से इसे देखा जा सकता है। इसी कड़ी में दो दिन में बुंदेलखंड को करीब 3000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इस क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, हर जिले में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, हर घर नल से जल आदि योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन विकास की भी अपार संभावनाएं हैं। जल्द ही हम चित्रकूट झांसी और ललितपुर से हवाई उड़ान की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। दशकों तक उपेक्षित रही भक्ति व शक्ति की धरती बुंदेलखंड विकास की नजीर बनेगा।

सीएम ने किया अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बरगलाने वालों पर खासा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं इन्हें यह जानना चाहिए कि यूपी में एक भी मंडी समाप्त नहीं हुई। न्यूनतम समर्थन मूल्य के डेढ़ गुने पर 68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करने के बाद पैसा सीधे किसानों के खातों में भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से किसानों के हित में मृदा परीक्षण, सिंचाई,  किसान सम्मान निधि आदि कार्यों का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र किसान को मिल रहा है। जल्द ही एफपीएफओ के गठन से हमारी कृषि आत्मनिर्भर बनेगी।

सीएम ने कहा कि जो लोग विदेशी जूठन पर पलते हैं वह इस देश की तरक्की और खुशहाली नहीं देख पाते। विकास तो पहले भी हो सकता था लेकिन सत्ता की चाह में क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाषावाद में  लोगों को उलझा कर विकास की राह में बाधा खड़ी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा  कि  पीएम मोदी का मूल मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास’ और जब यह विकास सब तक पहुंचा तो उन्होंने इसमें ‘सबका विश्वास’ का नारा भी जोड़ा।

आज से न्यायिक कार्य पर लौटेंगे कैंट के वकील

उन्होंने कहा कि कि महिलाओं का सम्मान उनकी सुरक्षा और स्वाबलंबन सरकार की प्राथमिकता में है। महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए हमने बजट में महिला सामर्थ्य योजना के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की डोर मजबूत हुई है।  सीएम योगी ने कहा कि उन्हें गोवंश के साथी किसानों के फसल की भी पूरी चिंता है। गाय नहीं कटने देंगे, किसान की फसल भी नहीं चरने देंगे  कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि निराश्रित गोवंश के पालन के लिए हर न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला के स्थापना हो रही है ताकि किसानों की फसल भी खेतों में सुरक्षित रह सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती भगवान श्रीराम के संकट के समय आश्रय देने वाली धरती है। रामायण और श्रीरामचरितमानस के जरिये राम की लोक कल्याणकारी व्यवस्था व मर्यादा  को जन जन तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास की धरती है। ऐसे में बुंदेलखंड के श्वांस-श्वांस में श्रीराम बसे हैं। अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है तो सर्वाधिक खुशी भी यहीं के लोगों को हो रही होगी। मंदिर आंदोलन के दौरान कुछ लोग राम के काम मे बाधक बनते थे, वे अब मंदिर के लिए समर्पण निधि का भी विरोध कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा समारोह में लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। एक स्टाल पर उन्होंने जुड़वा बच्चों को खूब दुलार कर अन्नप्राशन भी कराया।अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के बांदा जनपद के खटन में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी पानी लाने में यहां की माताओं और बहनों के कष्ट को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पहले बहनें और माताएं चार-पांच कोस दूर जाकर सिर पर मटकी रखकर जल ले आती थीं, वह जल भी शुद्ध नहीं होता था। आज सरकार की सोच से यह कष्ट दूर हो रहा है। 274 गावो को यहां से शुद्ध पानी जाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए 17500 करोड़ रुपये एक्सप्रेसवे पर, 1500 करोड़ रुपये पेयजल योजना पर और हजारों करोड़ रुपये डिफेंस कॉरिडोर पर खर्च किए जा रहे हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted by - January 23, 2026 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।…
PM MODI

कोकराझार में PM मोदी बोले- असम के लोगों को महाझूठ से सतर्क रहना है

Posted by - April 1, 2021 0
असम। असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोकराझार में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है।…

केजीएमयू लखनऊ में पोस्टमार्टम के लिए पैसा मांगने का वीडियो वायरल, अस्पताल ने आरोपों को नकारा

Posted by - June 20, 2021 0
लखनऊ के KGMU में मृत व्यक्तियों का पोस्टमॉर्टम किया जाता है। जो पूरी तरह नि:शुल्क है. ऐसे में अस्पताल के…
Jammu

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 24, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने गुरुवार को श्रीनगर में यूनिफाइड कमांड मीटिंग में…
CM Yogi

उपचुनाव की जीत से विपक्ष भयभीत, 2027 में इससे भी बड़ी होगी भाजपा की विजय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन…