BJP

बीजेपी दफ्तर में CM को नहीं हुआ आभास, महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

552 0

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज इलाके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने एक महिला ने योगी की पुलिस से नाराज होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पहुंचते ही पीड़ित महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह (Self-immolation) करने से रोका और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के रानीखेड़ा की रहने वाली महिला का नाम राम प्यारी बताया जा रहा है। महिला ने योगी सरकार की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके लड़के को पुलिस बहुत परेशान कर रही है जबकि मेरा लड़का निर्दोष है, लेकिन गोसाईगंज पुलिस उसे जबरन जेल भेज रही है। फिलहाल महिला को अस्पताल ले गया और प्राथमिक इलाज के बाद उससे पूछताछ होगी।

यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से CNG और PNG में बड़ी राहत, कीमतों में आई गिरावट

बीजेपी कार्यालय में जब सीएम योगी मौजूद थे तभी महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में बीजेपी दफ्तर से ही वर्चुअली जुड़े हुए हैं, यहीं से वह विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रधानों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : चेतावनी! 1 अप्रैल से बदले ट्रेफिक नियम, पालन न करने पर होगी जेल

 

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने बरेली के खिलाड़ियों को दी इंडोर स्टेडियम की सौगात

Posted by - January 10, 2024 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही रामगंगा नगर योजना…
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.

प्रदेश सरकार का संकल्प – स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगरों की ओर उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - November 5, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान आदर्श…
AK Sharma

कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - December 27, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ: प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK…