CM Dhami

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

161 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव नहीं है।

भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की परंपरा रही है और महिलाएं समाज की मार्गदर्शक तथा प्रेरणास्रोत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला कल्याण की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने (CM Dhami) बताया कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% और सहकारी समितियों में 33% आरक्षण दिया गया है। राज्य में अब तक 1 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाई जा चुकी हैं और अगले वर्ष तक यह संख्या 2.50 लाख करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून बताते हुए कहा कि सरकार कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बना रही है।

Related Post

Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…
CM Yogi

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

Posted by - May 21, 2024 0
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे…
CM Dhami

मातृ शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत, उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में माताओ- बहनों की सबसे बड़ी भूमिका- सीएम

Posted by - May 20, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी है कि वे अपनी भूमिका…