CM Dhami

धामी की पहल भारतीय राजनीति में एक नया उदाहरण, नई ऊंचाई की ओर उत्तराखंड

224 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने समावेशी शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। दो वर्ष पहले अपने जन्मदिन पर उन्होंने राज्य के सभी विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए जनहित से जुड़ी 10 विकास योजनाओं का प्रस्ताव मांगा था। इस अनूठी पहल ने राज्य भर में संतुलित विकास सुनिश्चित किया है और भारतीय राजनीति में एक नया उदाहरण स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का विकास मॉडल सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर आधारित है। सभी दलों के विधायकों को प्रस्ताव आमंत्रित करके उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के आह्वान पर सभी दलों के विधायकों ने लगभग 700 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। अब तक मुख्यमंत्री धामी ने इनमें से 310 से अधिक प्रस्तावों के लिए आदेश जारी किए हैं। विशेष रूप से इन 310 से अधिक घोषणाओं में से 90 से अधिक घोषणाएं विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं। इससे सरकार की समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

इन परियोजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त विभागीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि विधायकों के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  की पहल ने उत्तराखंड को एक ऐसा विकास मॉडल प्रदान किया है, जो समावेशी और समतापूर्ण है। सभी को समान अवसर प्रदान करके चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हों, मुख्यमंत्री ने शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय जूदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया

Posted by - March 8, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय…
CM Yogi reached his childhood school

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

Posted by - February 8, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के…
Nirmala Sitharaman

Yes बैंक के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित, न करें चिंता : निर्मला सीतारमण

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को Yes बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा…