CM Dhami

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में धामी का एक्शन, एडीएम और डिप्टी एसपी हाटाए

201 0

देहारादून। उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जिले के दो बड़े अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पिछले दिनों उत्तरकाशी जिले में हिंदूवादी संगठन पर लाठी चार्ज का मामला सामने आया था। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी। इसके बाद सीएम धामी (CM Dhami) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत उत्तरकाशी जिले के अपर जिलाधिकारी और डिप्टी एसपी को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तरकाशी जिले में 24 अक्टूबर को मस्जिद हटाने को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को घटना के दौरान लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। खास बात यह है कि इस प्रकरण के बाद अब उत्तराखंड शासन ने उत्तरकाशी जिले के दो बड़े अधिकारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

शासन स्तर पर जारी हुए आदेश के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास को जिले से हटा दिया गया है। अब पीसीएस अधिकारी रजा अब्बास को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखंड शासन में संबद्ध किया गया है।

उत्तराखंड राज्य तेजी से विकास पथ पर अग्रसर, गेम चेंजर योजनाएं बदलेंगी तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

कार्रवाई केवल अपर जिलाधिकारी पर ही नहीं हुई है। बल्कि जिले के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार को भी अब जिले से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार को अब पुलिस मुख्यालय में ही संबद्ध किया गया है।

Related Post

आशुतोष टण्डन

स्लम में रहने वालों को रोजगार व आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: आशुतोष टण्डन

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास संसदीय कार्य एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रदेश…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Posted by - October 8, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने…
Chandan Ramdas

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Posted by - April 26, 2023 0
बागेश्वर। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Chandan Ramdas) का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के…