CM Dhami

पर्यटकों को आकर्षित करती है उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व विरासत: धामी

248 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड का अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के कारण देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने अपने संदेश में कहा कि यहां के त्योहार, मेलों और उत्सवों में प्रदेश की बहुआयामी लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संगीत और नृत्यों की विविधताएं सैलानियों को सदैव ही आकर्षित करती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे चारधाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केन्द्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है। पहाड़ में रेल का सपना पूरा होने जा रहा है। राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन, उद्योग और व्यापार की यहां अपार संभावनाएं हैं। राज्य में होम स्टे को और बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इससे ग्रामीण पर्यटन तथा आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पर्यटन राज्य के विकास और रोजगार दोनों का आधार भी है। पर्यटन स्थल हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सभ्यताओं के प्रतीक तथा हमारी पहचान हैं। दिव्यता एवं आध्यात्मिक अनुभूति के केन्द्र उत्तराखंड में पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना संचालित की जा रही है।

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ‘‘अतिथि देवो भवः’’ के संदेश को देश और दुनिया में पहुंचाने के साथ ही अतिथियों के सत्कार के लिए सदैव तत्पर रहा है। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रदेश में आने वाले सैलानियों के स्वागत और सत्कार व ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण की हमारी गौरवशाली परम्परा को बनाए रखते हुए विश्व पर्यटन दिवस का महत्व जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में प्रतिवर्ष 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है देश का सम्पूर्ण विकास: सीएम धामी

Posted by - November 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार सांय को रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम –…
Naxalite Sammaiya Sodi

खतरनाक नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का इनाम था घोषित

Posted by - March 21, 2024 0
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।…
शारजील इमाम गिरफ्तार

जेएनयू छात्र शारजील इमाम जहानाबाद से दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र शारजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इमाम पर पुलिस…
CM Dhami

अब निवेशकों के साथ हुए क़रार को धरातल पर उतारने का होगा काम: सीएम धामी

Posted by - October 19, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर…