CM Dhami

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

135 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य व अद्भुत पराक्रम के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर हमें गर्व है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर गर्व है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

Related Post

PM Modi

मिड डे मील किचन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, एक घंटे में बनेगी चालीस हजार रोटियां

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गुरुवार वाराणसी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन काफी अहम है,…

पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली में गिरा तापमान, जानिए कहां बरसेंगे बादल

Posted by - October 25, 2021 0
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण केरल में बिजली चमकने…
Ajmer

अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम सलमान गिरफ्तार, नूपुर के सिर पर रखा था इनाम

Posted by - July 6, 2022 0
अजमेर: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सिर पर इनाम रखने वाला खादिम सलमान चिश्ती अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer…
डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका

डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका, नागरिक स्वतंत्रता की वजह से लगा झटका

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। डेमोक्रेसी इंडेक्स की वैश्विक रैंकिंग में मोदी सरकार के लिए बीते मंगलवार को बुरी खबर आई है। द…