CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

537 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

सीएम धामी ने साईं मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं देश की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है।  भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

Related Post

CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…
CM Vishnu Dev Sai

जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: सीएम साय

Posted by - April 11, 2024 0
रायपुर/डोंगरगढ़। राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) गुरुवार को भूपेश…