CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

225 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया। सत्य को जानने तथा जीवन में सत्य के साथ चलने की उन्होंने प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में धर्माचरण, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में ली बैठक

Posted by - June 17, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर (Manaskhand corridor) के संबंध में बैठक…
CM Dhami

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) (CM Dhami) ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के…