CM Dhami

झांसी युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

312 0

झांसी/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि उनके उड़न खटोले में कोई खराबी आई है। जिसके चलते एन वक्त पर उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

उनके सहायक विनय कुमार रोहिला ने बताया कि वह आने की तैयारी में ही थे। कि इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर में कोई खराबी बताई गई और उन्होंने अपना कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। संभावना है कि एक-दो दिन के अंतराल में झांसी का कार्यक्रम पुनः बनाया जाए। फिलहाल उनके आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व निरस्तीकरण पत्र

वहीं उनके स्थान पर अब इस युवा संवाद को संबोधित करने के लिए झांसी में पूर्व में ही उपलब्ध जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे ने दी।

ब्रिटिश काल की फायर लाइन को पुनर्स्थापित करने की तैयारी, विदेशी मॉडल के अध्ययन का निर्णय

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) के निजी सचिव भूपेन्द्र बसेड़ा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम निरस्त किया गया हैं।

Related Post

Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

Posted by - November 14, 2025 0
लखनऊ:- प्रदेश सरकार ने राज्य में किरायेदारी को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट…