CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी 25 फरवरी को जाएंगे नई टिहरी

325 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) दो दिवसीय भ्रमण पर 25 फरवरी (शनिवार) को नई टिहरी जाएंगे। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे प्रताप इंटर कॉलेज,बौराड़ी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन संवाद“,विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री नगर पालिका ऑडिटोरियम,बौराड़ी नई टिहरी में दोपहर 14ः15 बजे विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला संगठनों, विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों, पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल,बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे और दोपहर 15ः45 बजे भाजपा पदाधिकारियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे।

सुबह की सैर पर निकले धामी ने सरकारी मशीनरी को लेकर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री (CM Dhami) शनिवार सांय को ग्राम तिवाड़गांव,वि.ख.थौलधार,नई टिहरी में सांय 06 बजे पर्यटन चौपाल (पर्यटन विषय पर चर्चा) और सांय 08 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम (बाजरा का अंतरराष्ट्रीय वर्ष) में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी ग्राम तिवाड़गांव वि.ख.यौलधार में करेंगे।

Related Post

CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

Posted by - November 1, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के…
IGI

आईजीआई एविएशन दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, देखें अंतिम तिथि

Posted by - March 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशनसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा…
Savin Bansal

मानव-वन्यजीव संघर्ष की सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए डीएम ने बनवाया त्वरित रिस्पांस ग्रुप

Posted by - December 21, 2025 0
देहरादून: मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने शनिवार को ऋषिपर्णा…