CM Dhami

जापान से आपदा प्रबंधन और भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में सहयोग लिया जाए: सीएम धामी

404 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक क्षेत्र और स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन मार्केटिंग के लिए जापान से सहयोग लेने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पार्टनरशिप बढ़ाने पर जोर दिया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स की ओर से जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जापान और उत्तराखंड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भूकम्प एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन व भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य को क्या सहयोग दे सकता है, इस दिशा में प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लिए जापान से सहयोग लिया जाए। उत्तराखंड में पर्यटन, कृषि, हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन कर मार्केटिंग में जापान से किस प्रकार सहयोग लिया जा सकता है, इस ओर ध्यान दिया जाए। उत्तराखंड के स्थानीय कल्चर एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जानकारी व अन्य अध्ययन के लिए जापान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड आना चाहते हैं, तो उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत है। राज्य की ओर इसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उत्तराखंड योग, आयुष, वैलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। इन क्षेत्रों में जापान को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह दी जाएगी।

इस मौके पर सांसद एवं फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स के अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी, भारत जापान दूतावास के उप प्रमुख कुनिहिको कावाजू, फिक्की के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल मनीष सिंघल, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा आदि उपस्थित थे।

Related Post

टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
P Chidambaram

INX मीडिया मामले में दिल्ली की कोर्ट ने सात अप्रैल को पी चिदंबरम को पेश होने को कहा

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram)…
हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

Posted by - November 12, 2019 0
कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

Posted by - January 6, 2026 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ…