CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

286 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा (JP Nadda) के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए गए। साथ ही उन्हें हमारी मातृशक्ति और स्थानीय लोगों की ओर से स्वरोज़गार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के विषय में अवगत कराया। मातृशक्ति के अथक परिश्रम, देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पादों का ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ संग्रह है।

जेपी नड्डा का एयरपोर्ट पर मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे, जहां वह गुंजी (पिथौरागढ़) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

साथ ही उननके द्वारा ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन की ओर से गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण भी किया जाएगा। इसके बाद वे सीमांत क्षेत्र ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। रात को उनका प्रवास गूंजी में ही रहेगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Posted by - March 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी…
सारा अली खान

स्टार स्क्रीन अवार्ड में सारा अली खान का यह नया लुक देख उड़े फैंस के होश

Posted by - December 16, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां किसी से कुछ कम नही हैं। मगर इन दिनों सारा अली खान…
delhi high court

कोरोना परीक्षण केंद्र और टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाए सरकार : दिल्ली हाई कोर्ट

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए दिल्ली हाई…
cm dhami

धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का किया शुभारंभ

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हेल्प…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्नब गोस्वामी को मिली अंतरिम जमानत

Posted by - November 11, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आज बुधवार को रिपब्लिक टीवी के चीफ सम्पादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंतरिम जमानत…