CM Dhami

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता करें कम: सीएम धामी

117 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को गति मिलेगी ।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद थे।

Related Post

Smriti Irani

पश्चिम बंगाल : ‘जयश्री राम’ के नारे के साथ स्मृति की चुनौती

Posted by - March 12, 2021 0
पश्चिम बंगाल ।  नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने से पहले हुई रैली में केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी (Smriti…
उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा : संजय राउत ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर गुरुवार को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने…
CM Dhami

सीएम धामी ने इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देश की जनता को दी बधाई

Posted by - August 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों,…