CM Dhami

CM धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

125 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) का औचक निरीक्षण कर आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ और सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता खोया-पाया केन्द्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल।ई।डी। स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा। मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल, पर्यटन, विद्युत, आदि विभागों का संयुक्त हेल्पडेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में बनाया जाए, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा, हमने श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है, जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो एवं वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो और गर्मी से बचाव के लिए कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप स्थित अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती हो। उन्होंने कहा भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष तौर पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से कार्य हो।

उन्होंने अधिकारियों को ट्रांजिट कैंप में स्थापित रिसेप्शन में चारधाम यात्रा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को चारधाम के साथ ही अन्य स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केन्द्र को संपूर्ण यात्रा मार्गो से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर का चारधाम से संबंधित सभी जिलों में परस्पर समन्वय हो।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ट्रांजिट कैंप के कार्यरत कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों के ऊपर चारधाम यात्रा की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निश्चित ही सभी लोग बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा हमने अपने व्यवहार से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करना है ताकि वो यात्रा से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउन्टर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त रिजर्व टीम की तैनाती भी की गई है। यात्रा चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया गया है।

आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि यात्रा ट्रांजिट कैंप में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। केन्द्र में यात्री मित्र तैनात किए जाएंगे, जो यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं-जानकारियां प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न एन।जी।ओ एवं संगठनों द्वारा यात्रियों को निःशुल्क भोजन, जलपान एवं खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कैंटीन की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।

Related Post

Kejriwal

युवाओं को सिर्फ 4 साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करनी चाहिए: केजरीवाल

Posted by - June 16, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार को अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) का विरोध कर रहे रक्षा…

‘शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा’- पिता की जयंती पर बोले चिराग

Posted by - July 5, 2021 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बेटे चिराग पासवान सोमवार से पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद…
मोहन भागवत

राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया विधि सम्मत फैसला: मोहन भागवत

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का…
PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Posted by - December 9, 2024 0
जयपुर। राजधानी में तीन दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल समिट’ (Rising Rajasthan Global Summit) का आगाज़ हो गया है जहां प्रधानमंत्री…