CM Dhami

सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड पुलिस एप व E-FIR की सेवा का शुभारंभ

558 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड पुलिस की 5 विभिन्न ऑनलाईन सेवा का एकीकरण कर नया पुलिस एप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस एप के माध्यम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ जन सेवा के लिये किया गया बेहतर प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विचार को धरातल पर उतारने की भी यह सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री ने इस एप का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाने तथा चारधाम के साथ ही नये पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की भी इसके माध्यम से प्रभावी व्यवस्था हो। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिये पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अपनी आन लाइन सेवाओं के माध्यम से प्रयास किये जाने चाहिए। जनता को बेहतर सुविधाये प्रदान करना हमारा उदेद्श्य होना चाहिए।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आम-जनता के लिये संचालित की जा रही सभी ऑनलाईन सुविधाओं का एक साथ एकीकरण किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित ऑनलाईन एप्प- गौरा शक्ति (महिला सम्बन्धी प्रकरणों में जनपद के किसी भी अधिकारी की शिकायत), ट्रैफिक आई (किसी भी व्यक्ति द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी), पब्लिक आई (किसी भी सुरक्षा सम्बन्धी कानून नियम का उल्लंघन), मेरी यात्रा (उत्तराखण्ड चार धाम से सम्बन्धित जानकारी और पर्यटन संबंधी) एवं लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड (नशे से बचाव व उससे सम्बधित जानकारी) जैसी सभी महत्वपूर्ण ऑनलाईन एप्प को एक ही एप्प उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के नाम से प्रारम्भ कर आम जनता को सुविधा प्रदान की गयी हैं। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प में आम-जनता को आपतकालीन नम्बर 112 व अपनी साथ हुयी साइबर वित्तीय धोखाधडी की शिकायत दर्ज करने हेतु साइबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 को भी जोडा गया है ।

सीएम धामी ने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से अब आम जन नागरिक वेब पोर्टल (नागरिक पोर्टल) या मोबाइल फोन का उपयोग कर अपने चोरी हुये वाहनों/गुमशुदा दस्तावेजों की ऑनलाईन रिपोर्ट उत्तराखण्ड राज्य के किसी भी जनपद से घर बैठे ही करा सकेंगे। वाहन चोरी/दस्तावेज गुमशुदा सम्बन्धी रिपोर्ट दिये गये विवरण के अनुसार भरनी होगी, जनता द्वारा दी गयी जानकारी तुरन्त ही सीधे ई0एफ0आर0 पंजीकरण हेतु प्राधिकृत साइबर थाना देहरादून को आनलाईन प्राप्त होगी जिस पर साइबर थाना देहरादून द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये प्राप्त शिकायत का देखकर उस पर ई0एफ0आई0आर0 की जायेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का सीएम धामी ने खुद टीका लगाकर किया शुभारंभ

Related Post

CM Dhami inaugurated 'Homeocon-2023'

देवभूमि को आयुष प्रदेश बनाने के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

Posted by - May 14, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का…
Products of women self-help groups should be linked to digital platforms: CM Dhami

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में आई दूसरी औद्योगिक क्रांति: मुख्यमंत्री

Posted by - August 4, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए…
Radha Raturi

राधा रतूड़ी ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक

Posted by - April 26, 2022 0
देहरादून: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी (Radha Raturi) ने मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister Office) से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं…
CM Dhami

वनाग्नि रोकने के लिए अब सचिवों को दी जिम्मेदारी, लापरवाही पर 10 वनकर्मी निलंबित

Posted by - May 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही…