CM Dhami

गर्भवती माताओं का ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट रखें: धामी

317 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कुपोषण से मुक्ति,मातृ-शिशु मृत्यु दर को और कम करने के लिए राज्य के कुछ गांवों को आकांक्षी गांवों के रूप में लेने के निर्देश दिए। गर्भवती माताओं का ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट रखने के साथ ही एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को मिलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चत करने को कहा।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के माध्यम से गर्भवती माताओं का ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को मिलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए। आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों और माताओं को दिए जाने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुष्टाहार की आकस्मिक रूप से गुणवत्ता जांच भी की जाए।

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं को व्यवहारिक बनाएं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ संचालित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्धारित योजनाओं को और अधिक व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की मूल अवधारणा में ऊर्जा और पर्यटन रहा: धामी

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, चन्द्रेश यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

‘नीरज चौरसिया’ को जानते हैं भागवत, नरैण व चम्पत दादू?: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - January 14, 2024 0
लखनऊ। 22अक्टूबर 1990, मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के छात्रावास में अर्द्ध-रात्रि डॉ. चन्द्रभान गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी…

सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड, सोपोर मे हुआ हमला

Posted by - August 13, 2021 0
कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में किसी के हताहत…
जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम : किसानों ने वर्मीकम्पोस्ट बनाने की वैज्ञानिक विधि सीखी

Posted by - January 21, 2020 0
बाराबंकी। सीएसआईआर-सीमैप ने बाराबंकी जिले ग्राम वीवीपुर फतेहपुर में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…