CM Dhami

सीएम धामी ने दिए योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के निर्देश

359 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को डामकोठी में अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय से हरिद्वार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ग्राम सभाओं में चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली, पानी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सब्सिडी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाना सुनिश्चित करें। समस्त राशनकार्ड धारकों को राशन समय पर वितरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। जिसे देखते हुए हरिद्वार शहर तथा गंगा घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए दुधाधारी या अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विभिन्न वैकल्पिक योजनाओं-भारी वाहनों की नो इण्ट्री का समय निर्धारण करना, पार्किंग की उचित व्यवस्था आदि पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैै।

कानून-व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा जानकारी लिये जाने पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हनुमान जयन्ती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त है। इसके अतिरिक्त कड़े कदम उठाते हुए विभिन्न परीक्षाओं को नकल विहीन व सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बैठक में जमीन सम्बन्धी प्रकरण आदि पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा दिशा-निर्देश दिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सांसद साक्षी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हरिद्वार में संचालित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशू चैधरी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, लव शर्मा, मनोज गौतम, अनिल अरोड़ा, आशुतोष शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, भूमि अध्याप्ति अधिकारी ब्रजेश तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Anit shah

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 5, 2021 0
जगदलपुर। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच चुके हैं। शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल- फडणवीस दिल्ली जाकर CBI जांच की करेंगे मांग

Posted by - March 23, 2021 0
नई दिल्ली। एंटीलिया मामले और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति…
DM Savin Bansal

सीएम के निर्देश पर येनकेन स्रोत से रिकार्ड टाइम में अपने ड्रेनेज प्लान को डीएम ने उतारा धरातल पर

Posted by - May 23, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संग आज आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों…
savin bansal

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी…
CM Dhami

जन-धन योजना से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी मुख्य धारा में शामिल हुए : धामी

Posted by - August 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जन-धन योजना के एक दशक सफलता पूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त…