CM Dhami

पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री

333 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत को उनकी जयंती के अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी।

स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभायी थी। हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Related Post

CM Yogi

योगी गोरखपुर में रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला

Posted by - February 28, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन मार्च को गोरखपुर के ताल नदोर में पशु चिकित्सा विज्ञान…
Rowing

रोइंग खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने को रामगढ़ताल बेकरार

Posted by - May 26, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता की मेजबानी के साथ गोरखपुर भी गर्व…
Anand Bardhan

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

Posted by - April 13, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि सभी जिलों में जिला योजना समितियों की बैठकें अप्रैल माह…