CM Dhami

‘जान अभी बाकी है’ के मोशन पोस्टर को सीएम धामी ने किया विमोचन

844 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखंड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। फिल्म निर्माताओं हेतु अनुकूल माहौल के तैयार करने के कारण राज्य को हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक वर्ष राज्य में 150 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है।

उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य, फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी, शूटिंग हेतु बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, इज ऑफ फिल्मिंग, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा दी जारी सुविधाएं राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द बना रही है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सत्यजीत मिश्रा की फिल्म “जान अभी बाकी है” के मोशन पोस्टर के विमोचन के अवसर पर फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि फिल्म निर्माताओं से अनुरोध है कि वे अपनी फिल्मों में उत्तराखंड के प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही राज्य की अनूठी लोक संस्कृति व परम्पराओं के फिल्मांकन को भी प्राथमिकता दें। फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड में शूटिंग के दौरान अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिभाओं, फिल्म टेक्नीशियन व युवाओं को अवसर दें। उत्तराखंड में युवा प्रतिभाओं की कमी नही है। राज्य में फिल्म शूटिंग नि:शुल्क कर दी गई है। फिल्म पॉलिसी में 1.5 करोड़ रुपये की सब्सिडी की व्यवस्था कर दी गई है।

CM धामी ने 'जान अभी बाकी है' फिल्म के मोशन पोस्टर का विमोचन किया

आइजेएम प्रोडक्शन प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बनी निर्देशक सत्यजीत मिश्रा की फिल्म “जान अभी बाकी है” की 95 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंढ के भीमताल, नौकुचियाताल, काठगोदाम, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, काशीपुर, बाजपुर में की गई है। फिल्म में काम कर रहे अभिनेता प्रांजल भी रूद्रपुर के निवासी है।

फिल्म में अन्य कलाकार ब्रिजेन्द्र काला, स्वपनिल, राजेश जैस, रेशम टिपनिस है। फिल्म में लोकप्रिय संगीतकार अरजीत सिंह, जुबीन नौटियाल में संगीत दिया है। फिल्म में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध झोड़ा चांचरी और हिलजात्रा का भी फिल्मांकन किया गया है। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी उपस्थित थे।

Related Post

हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

Posted by - May 6, 2020 0
श्रीनगर। दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में हिजबुल…
CM Dhami

आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी: सीएम धामी

Posted by - March 28, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाएगी ताकि उत्तराखंड आने वाले…

मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया संविधान और लोकतंत्र का अपमान

Posted by - August 3, 2021 0
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्यवाही टालने की…
CM Dhami

मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती: सीएम धामी

Posted by - May 4, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने…