CM Dhami reached the State Emergency Operations Center

हर आपदा के समय सीएम धामी प्रभावितों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं

118 0

सीएम धामी (CM Dhami) ने शनिवार रात्रि आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में थराली ( चमोली ) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए | इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं |

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप से उनके लिए बेहतरीन व्यवस्था की जाए तथा इसके साथ ही पुनर्वास का काम भी तेजी से आरंभ किया जाए । प्रभावितों को राहत सामग्री तत्परता से मिल जाए और सभी आवश्यक सामान एक साथ दिया जाए |

इसके साथी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क सहित सभी मूलभूत जरूरत को जल्द से जल्द बाहर किया जाए | प्रभावितों को बांटी जाने वाली राशन सहित सभी प्रकार की राहत सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए |

थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली की तत्काल मौके पर पहुंचने, प्रभावितों को तत्परता से राहत पहुंचाने एवं बेहतरीन प्रबंधन हेतु सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भी इसी प्रकार प्रभावी समन्वय के साथ तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने चाहिए | मुख्यमंत्री ने थराली आपदा में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की भी प्रशंसा की |

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य में अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को तैयारी पूरी रखने व आपदा प्रबंधन सामग्री उपकरण आदि संवेदनशील स्थानों पर रखने के निर्देश दिए हैं |

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हाल ही में धराली,सैजी ( पौड़ी ) एवं धराली मैं आई आपदाओं की पैटर्न के अध्ययन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित एजेंसियों के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं |

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु , आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा उत्तरकाशी सहित सभी डीएम मौजूद थे |

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, कहा—“उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Posted by - October 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा…
आज़म खान

आज़म खान और अब्दुल्ला का रामपुर जेल बैरक नंबर-1 होगा नया पता

Posted by - February 26, 2020 0
रामपुर। रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला…
भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के…