cm dhami

समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका: सीएम धामी

383 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत किया और अखाड़े में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर उत्तराखंड की सुखा समृद्धि व विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को पांच लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। पेपर लीक कर बेरोजगारों युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त नकलरोधी कानून लाकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सराहनीय कार्य किया है। नकलरोधी कानून लागू होने से मेहनत से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा और भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ा दण्ड मिलेगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जोशीमठ आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया।

प्रदेश के युवाओं के कौशल को निखारने के लिए नया मंच मिलेगा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका है। संतों के सानिध्य में उत्तराखंड विश्व पटल पर अपनी अलग छवि प्रस्तुत कर रहा है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत अरविन्द भारती, महंत अखिलेश भारती, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानन्द ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेल्लुराम सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

TMC Leader Sheikh Alam

TMC नेता शेख आलम की भड़काऊ बयान, 30 फीसदी मुस्लिम इकट्ठा हुए तो बन जाएगा चार पाकिस्तान

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनावों के सांप्रदायिकरण का आरोप लगता रहता है, लेकिन नेताओं के बयान इसे सही भी ठहराते हैं।…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

राहुल गांधी का तंज- आंकड़े छिपाकर कोरोना महामारी के सच को भी मोदी सरकार ने नियंत्रित कर ही लिया…

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग संक्रमण के चलते बेहाल और लाचार नजर…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : सपा नेता अनुराग भदौरिया की सिंगर पत्नी अनुपमा का गाना वायरल

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिलने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में सपा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ

Posted by - August 29, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर…

बिना कंडीशन के हो बातचीत, वरना हमें लाठी-डंडे-गोली से भगा दें- सरकार के प्रस्ताव पर बोले टिकैत

Posted by - July 9, 2021 0
कोरोना संकट के बीच भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 7 माह से जारी है, आंदोलन एक…