CM Dhami

आम जनता से भेंट कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

485 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं बीडीसी की बैठकों में अनिवार्य रूप से  उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।

साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये अनावश्यक रूप से देहरादून न आना पड़े इसके लिये जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जनपदों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो जाय।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

वोटिंग के 24 घंटे बाद भी चुनाव आयोग ने क्यूं नहीं जारी किया मत प्रतिशत: संजय सिंह

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बीते शनिवार शाम करीब छह बजे खत्म हो गए हैं, लेकिन कई…
Share market

तेजी से खुला शेयर बाजार, बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर समेत इन सेक्टर में उछाल

Posted by - May 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी के साथ खुला। बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex)…

सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना कहां तक सही कि चीन ने हमारी कितनी जमीन क़ब्ज़ाई?- भाजपा सांसद

Posted by - August 14, 2021 0
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। स्वामी ने…
13 आईपीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने चार जिलों के कप्तान सहित 12 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जौनपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई व उन्नाव जिले के पुलिस कप्तानों सहित…