Agneepath scheme

अग्निपथ योजना शुरू होने पर सीएम धामी ने पीएम मोदी को जताया आभार

627 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ‘अग्निपथ योजना’ (Agneepath scheme) के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ (Agneepath scheme) के माध्यम से भारत की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ सालों में कई बड़े सुधार देखने को मिले हैं। अग्निपथ योजना को लागू करने का जो निर्णय लिया गया है, उससे देश के नौजवान चार साल की सेवा सेना में दे सकेंगे। इस योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे, देश के नौजवान आर्म फोर्स में जा सकेंगे। उन्हें नई तकनीक से ट्रेंड किया जाएगा और देश को हाई स्किल आर्म फोर्स मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दृष्टि से यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा, इस दौरान अग्निवीरों को अच्छा वेतन मिलेगा। सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए अन्य अवसर दिए जाएंगे। चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा।

गिरते भू-जल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनजागरूकत जरूरी: स्वतंत्र देव सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत जो जवान चार साल बाद यहाँ से निकलेंगे, उत्तराखण्ड सरकार ऐसे अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता से अवसर देगी। 17 साल 06 माह से 21 साल के युवा, 10/12वीं के छात्र आवेदन कर सकेंगे। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि के अन्तर्गत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी, इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा।

वहीं अगर कोई अग्निवीर डिसेबल हो जाता है, तो उसे 44 लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी, इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। सैनिकों की अनेक लंबित मांगों की स्वीकृतियां प्रदान की। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है।

ब्लड रिलेशन में मात्र इतने रुपए में होगी ‘प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड’, नहीं देना होगा स्टांप ड्यूटी

Related Post

CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

Posted by - November 1, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के…
CM Dhami

केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य, यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - September 20, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर,…

PM के पास हवाई जहाज के लिए रुपये हैं, लेकिन गन्ना किसानों के लिए नहीं- प्रियंका

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के आगरा ब्लॉक में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन…
राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- बच्चों का दोष नहीं, उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा देने वाले हैं दोषी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, लेकिन कभी-कभी वह…
CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…