CM Dhami

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

6 0

यमकेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ है, जिससे यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

धामी (CM Dhami) ने कालसी-हरीपुर क्षेत्र में यमुना नदी तट पर घाट निर्माण, शारदा कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश की आर्थिकी और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी।

स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट  ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से यमकेश्वर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

व्यास पीठ से कथा वाचन कर रहे गोविन्द देव गिरी महाराज ने श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत कथा समाज को नैतिक मूल्यों, सेवा भाव और मानवता की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

Related Post

CM Yogi

यूपी में भी कोरोना बेकाबू, CM योगी का आदेश- निजी अस्पतालों को भी बनाएं कोविड हॉस्पिटल

Posted by - April 12, 2021 0
लखनऊ । यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM…

लखीमपुर हिंसा पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट, उत्तर प्रदेश को कहा ‘नया जम्मू-कश्मीर’

Posted by - October 4, 2021 0
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लखीमपुर खीरी में सोमवार को हुए विवाद…
cs upadhyay

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Posted by - March 9, 2022 0
देहरादून/लालकुआँ। मतों की गिनती में गड़बड़ी एवम्ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका के बीच बेहद सावधानी बरत रहे हरीश रावत ने…