CM Dhami

धामी ने इंदौर में प्रवासी उत्तराखंडियों को केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

306 0

इन्दौर/देहरादून। मध्य प्रदेश के इन्दौर में बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की और से आयोजित इस एकत्रीकरण कार्यक्रम में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। चाहे बालिकाओं के विवाह के लिए किए जा रहे प्रयास हो या फिर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हो, मेरिट लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना हो, सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि जब भारत के अलग-अलग प्रांतों के लोग मिलते हैं तो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का अहसास होता है और जब उत्तराखंड के लोग मिलते हैं तो “श्रेष्ठ उत्तराखं” का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर हैं। सभी देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं का प्रचार और प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने इंदौर में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा  में प्रतिभाग किया। – देशहित

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है, हाल ही में नयी दिल्ली में संपन्न हुआ जी-20 सम्मेलन के भव्य आयोजन के हम सब साक्षी हैं। भारत में हो रही प्रगति का सबसे बड़ा कारण भारतवासियों का स्वयं पर विश्वास है और इस विश्वास को पुनः जागृत करने का काम यदि किसी ने किया है तो वे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीवी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में एक लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण और श्री बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य, प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर में एम्स का सेटेलाइट सेंटर स्थापित होने के बाद राज्य में दो-दो एम्स संचालित होने का रास्ता साफ हो जाएगा। केन्द्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत 13 स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

Big breaking :- मध्य प्रदेश में सीएम धामी,प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा  आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। - News Height

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में हमने प्रभावी कदम उठाये हैं, हम समान नागरिक संहिता को प्रदेश में जल्द ही लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। हमने उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 35 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई है।

इस अवसर पर यशवंत सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह रावत, देवी दत्त त्रिपाठी, सीमा डंगवाल, गीता नेगी, रघुवीर सिंह रावत व अन्य प्रवासी उत्तराखण्डी उपस्थित थे।

Related Post

PM Modi inaugurated the Shanti Shikhar Bhawan of Brahma Kumaris

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का किया लोकार्पण

Posted by - November 1, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शनिवार को नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी…
Bsp chief mayawati

पंचायत चुनाव टाल दिए जाते तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती: मायावती 

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कोरोना के चलते चुनाव में लगे कर्मचारियों की मौत पर…
Supreame Court

महिला अफसरों के स्थायी कमीशन पर बोली सुप्रीम कोर्ट – सेना के मानकों की नहीं हो सकती समीक्षा

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली । भारतीय सेना (Indian Army) में महिला अफसरों को स्‍थायी कमीशन देने संबंधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने…
AK Sharma

PM एवं CM के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन: ऊर्जा मंत्री

Posted by - December 17, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ट्रांसमिशन सिस्टम के आधुनिकीकरण से संबंधित एक…