CM Dhami

पूर्व की सरकारों के असंभव लगने कार्यों पर आज की सरकार ले रही निर्णय: सीएम धामी

352 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हम आज ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो पूर्व की सरकारों को असंभव लगते थे।

बुधवार देर शाम हरिद्वार रोड पर स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक प्रहरी संस्था के उत्तराखण्ड़ के स्तम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया। समारोह में डेढ़ दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों ने मुख्यमंत्री को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं के सम्मान को प्रदेश की जनता का सम्मान बताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन लोगों ने समाज के हित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य किया है। राज्य में लोक प्रहरी जैसी संस्थाएं न केवल सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में लागू किये गए नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता आदि विषयों पर हमारी सरकार के निर्णयों के कारण उन्हें सम्मानित किये जाने पर दिया गया। यह सम्मान मेरा नहीं अपितु उत्तराखंड की जनता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में केन्द्र सरकार के सहयोग से 1.50 लाख करोड़ की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

अब मिलेट से बदलेगी किसानों की तस्वीर: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता का निरंतर मिलने वाला आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन ही हमारी सरकार की पूंजी है। जनता का यही सहयोग हमें दिन-रात मेहनत कर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ को पूर्ण करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने जिन विशिष्टजनों को सम्मानित किया, उनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रीतम भरतवाण, सचिदानन्द भारती, प्रेमचन्द शर्मा, डॉ. आरके जैन, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्राम प्रधान निकिता चौहान एवं कविता गोस्वामी के साथ पूर्व ब्रिगे. गोविन्द सिंह सिसोदिया टीम सीपीयू उप्रेती सिस्टर, एसडीआरएफ ट्रैफिक पुलिस के जवान आदि शामिल रहे।

इस मौके पर काबीना मंत्री सतपाल महाराज, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, बीके संत के साथ ही अन्य अधिकारी समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोग मौजूद थे। लोक प्रहरी संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक नागर ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के कार्य कलापों की जानकारी दी।

Related Post

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
CM Dhami

एफआरआई में कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया स्थलीय जायज़ा

Posted by - November 3, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव…