CM Dhami

उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए: सीएम धामी

193 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान देश में लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए हैं। दिल्ली- देहरादून एलीवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा ढाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगी। ऑल वेदर रोड के काम तेजी से हुए हैं।

राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हुआ है। अब राज्य में रिवर्स पलायन हो रहा है। तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तराखण्ड निवेशकों का पंसंदीदा राज्य बना है। निवेशक सम्मेलन के आयोजन बाद से लगभग एक लाख करोड़ के कार्यों की ग्राउडिंग शुरू हो चुकी है।

इस अवसर पर कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी, पर्यावरणविद अनिल जोशी और अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

Related Post

Amit Shah and CM Bhajanlal

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी…
Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…
CM Yogi

चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी- योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान/वैशाली/भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…