CM Dhami

सीएम धामी ने ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग

400 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन (Namo Navmata Sammelan) में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami inspected the disaster-affected areas of Chamoli

मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Posted by - September 20, 2025 0
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान…

राजस्थान : माकन का दावा, कांग्रेस के कई नेता मंत्री पद छोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं

Posted by - July 30, 2021 0
राजस्थान सरकार के भीतर मची अंतर्कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा- कई मंत्री इस्तीफा देकर संगठन…
मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…
Amit Shah and CM Bhajanlal

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी…