CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

351 0

चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टालों एवं विभिन्न पुस्तकों के स्टालों का अवलोकन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि टनकपुर ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए किताब कौथिग की एक नई शुरुआत की है। पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का कार्य करती हैं। हमें पुस्तकों से नया ज्ञान अर्जित होता है, विश्व भर के स्रोत, साहित्य, एवं अनजाने रहस्य के बारे में हमें पुस्तकों से ही पता चलता है। यह ”किताब कौथिग” पढ़ने लिखने की संस्कृति को नया आयाम देगा। यहां मौजूद विद्यार्थी साहित्य, गीत, संगीत, कला, संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम पूरे राज्य में हो इसके लिए हम प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आए हुए अतिथि, इस क्षेत्र की बेहतरीन यादें ले जाएंगे। उन्होंने ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे।

सीएम धामी ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस पर किया सम्मानित

अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया। पी.एम.जी.एस.वाई की शुरुआत भी अटल बिहारी वाजपेई द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत आज उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछा है।

इस अवसर पर पुस्तक मेला समिति के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, सचिव नवल किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष हंसा पांडे, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन पाण्डेय, फिल्म डायरेक्टर चंद्रकांत, फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, भाषाविद दिवा भट्ट, कृषि वैज्ञानिक जीसी भट्ट, प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत,उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह रिंकू बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम : वजन कम करने के साथ ही बालों की समस्याओं से दिलाता है मुक्ति

Posted by - July 17, 2020 0
नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग या फिर जिम ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन…
खेल रत्न

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

Posted by - May 31, 2020 0
  लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा। यह लगातार दूसरी…
CM Vishnudev Sai

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 3, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की…