CM Dhami

सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन

115 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान नई पीढी को प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। जिस पर हमें गर्व है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। छोटा राज्य होने के बावजूद देश की रक्षा में हमारा योगदान उल्लेखनीय रहा है। सैनिक परम्परा वाले वीरभूमि उत्तराखण्ड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर व वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं।
हमें अपनी सैनिक परम्परा और देशभक्ति की विरासत पर गर्व हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

Related Post

योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

महंत नरेंद्र गिरि बोले- ओवैसी पाक के एजेंट, योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के आम मुसलमानों…
CM Vishnudev Sai

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: CM साय

Posted by - June 11, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के…
CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

Posted by - July 19, 2024 0
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…