CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक को किया नमन, इंद्रमणि बड़ोनी को दी श्रद्धांजलि

191 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली‘‘ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए कहा की उन्होंने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

वहीं मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बड़ोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है। उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।

Related Post

CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…
Bhavya Lal

भारतीय मूल की भव्या लाल के हाथ में नासा की कमान, बनीं कार्यकारी प्रमुख

Posted by - February 2, 2021 0
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने भारतीय मूल की भव्या लाल (Bhavya Lal ) को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया…
Kabul

काबुल में गुरुद्वारे पर हमले के बाद भारत का एक्शन, 100 से अधिक सिखों…

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली/काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) के काबुल (Kabul) में शनिवार को करता परवन गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद, जिसमें दो…