CM Dhami

सरदार पटेल ने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का किया महान काम : मुख्यमंत्री

294 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिये देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

Related Post

किसना ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने की बैंक के सामने खड़े पेड़ से लटककर आत्महत्या, सुसाइड नोट

Posted by - March 8, 2020 0
सहारनपुर। जहां एक तरफ बैंक के काले कारनामे के चलते अपने पैसे न निकाल पाने वाले लोग दर-दर भटक रहे…
Government's focus on all-round development of Surguja

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…
AKTU convocation

एकेटीयू का दीक्षांत : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं, उच्चशिक्षण संस्थान कोरोना वायरस पर करें शोध

Posted by - January 16, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज को कोरोना पर शोध…