CM Dhami

पं दीनदयाल की शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

122 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राजसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Post

CM Yogi

कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : योगी

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि   कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। मरीजों को सरकारी…
PM Modi

आपने जिम्मेदारी सौंपी और मैंने बदला लेने वाली राजनीति खत्म कर दी: पीएम मोदी

Posted by - July 18, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा- ये नया भारत है जो मां भारती…
CM Bhajan Lal

रामगंजमण्डी में बालिका सैनिक विद्यालय के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी

Posted by - January 24, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने राज्य में ईआरसीपी परियोजना (रामजल सेतु लिंक परियोजना) के कार्यों को गति…
CM Dhami met Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

Posted by - May 14, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…