CM Dhami

नेताजी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया: सीएम धामी

394 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bose Jayanti) पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने नेताजी के जयंती पराक्रम दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

महानायकों के सपने को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनके साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। नेताजी के आदर्श और त्याग प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Related Post

कर्नाटक उपचुनाव

कर्नाटक उपचुनाव : पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते समेत छह के खिलाफ एफआईआर

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते, पूर्वमंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना व पांच अन्य के खिलाफ…
CM Dhami offered prayers at the Shiva temple

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - November 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका…
झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की आखिरी सूची जारी, बोकारो से श्वेता सिंह प्रत्याशी

Posted by - November 23, 2019 0
रांची। झारखंड विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बदल दिया है। अब यहां संजय…