CM Dhami

सीएम धामी आज से लंदन दौरे पर, निवेश पर फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात

311 0

उत्तराखंड। निवेश के लिए सीएम धामी (CM Dhami)  जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात, आज से लंदन दौरा मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। कंपनी के साथ 26 सितंबर को लंदन में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी पर चर्चा होगी।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में 25 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होगा। वहां 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो और बैठकें होंगी और निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा।

लंदन दौरे से पहले सीएम (CM Dhami) की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मुलाकात होगी। उनके रिस्पांस से राज्य सरकार उत्साहित है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। कंपनी के साथ 26 सितंबर को लंदन में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी पर चर्चा होगी।

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वां संस्करण

इसी दिन अन्य उद्योग घरानों के साथ भी बैठक होगी। 27 सितंबर को बर्मिंघम में डब्ल्यूएमजी वार्बिक मैन्यूफैक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक होगी। दौरे में ब्रिटेन के टूरिज्म सेक्टर से जुड़े बड़े घरानों से भी बातचीत होगी। कन्वेंशन सेंटर संचालित करने वाली कंपनी फिरा बार्सिलोना (स्पेन) ग्रुप से भी बातचीत हो चुकी है।

Related Post

DM Savin Bansal

जुआ खेल रहे अन्य लोगों की पहचान के निर्देश; दोषी कार्मिकों पर गाज गिरनी तय

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने कार्यालय में जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडयो वायरल होने पर त्वरित…
इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना सुप्रीम…
Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

दून में ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल…
BJP MLA Surendra Singh

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल,- ताज महल को जल्द ही राम महल बनाएंगे

Posted by - March 14, 2021 0
 बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) अपने बयानों को…