CM Dhami met Water Power Minister CR Patil

सीएम धामी ने जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की भेंट, आठ जलविद्युत परियोजनाओं के लिए किया अनुरोध

163 0

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल (CR Patil) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना धौलीगंगा पर पिथौरागढ में है। यह उत्तराखंड राज्य की सीमाओं के भीतर गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है।

राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना जो कि गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है, की स्वीकृति दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय मंत्री से कैबिनेट सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों और राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में कुल 647 मेगावाट क्षमता की 7 जलविद्युत परियोजनाओं की अनुमति दिये जाने का भी आग्रह किया।

Related Post

Amit Shah

पर्यटकों को बड़ी सौगात, वाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज पर बना इंडो-पाक व्यू पॉइंट

Posted by - April 10, 2022 0
बनासकांठा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के नादाबेत (Nada Bet) में…

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

Posted by - July 13, 2021 0
यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है,…
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार…

10 हजार रुपये से नीता ने शुरू किया था ये बिज़नेस, अब करोड़ों में है टर्नओवर

Posted by - February 5, 2021 0
साधारण परिवार से आने वाली बेंगलुरु की नीता अदप्पा ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनके बिजनेस…
डीएचएफएल होगी दिवालिया

तेज होगी डीएचएफएल दिवालिया प्रक्रिया, आरबीआई ने समिति गठित की

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। एनबीएफसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन (डीएचएफएल)दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी है। इसके लिए आरबीआई ने तीन…