CM Dhami met Union Home Minister Amit Shah

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

191 0

नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में वाइब्रेंट विलेज के तहत संचालित कार्यों और शीतकालीन यात्रा के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सहकारी क्षेत्र के सशक्तिकरण और सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमित शाह से राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी मांगा।

धामी (CM Dhami) ने एक्स पर पोस्ट किया, “नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति एवं विरासत का प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की । इस दौरान माननीय गृह मंत्री को राज्य में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं शीतकालीन दौरे की जानकारी दी गई। साथ ही, सहकारी क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं सहकारी संस्थाओं एवं कृषकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर माननीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।”

Related Post

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Posted by - January 11, 2022 0
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive)…
Gokulpuri

बिग ब्रेकिंग: गोकुलपुरी में लगी भीषड़ आग, कई झोंपड़ियां जलकर खाक

Posted by - March 12, 2022 0
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली (Northeast Delhi) के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके में शनिवार तड़के झोंपड़ियों में आग लगने से सात लोगों…
CM Vishnudev Sai

राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted by - January 23, 2026 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।…