CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार की चर्चा

313 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित करने और पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ ही रिलाइन्स जिओ कीक कीक ओर से गुंजी में लगाये गये टावर को संचालित कराये जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने केंद्रीय संचार मंत्री को अवगत कराया कि नैनीताल के तल्लीताल स्थित डाकघर को नैनीताल की यातायात समस्या के समाधान के लिए अन्यत्र शिफ्ट किया जाना जनहित में आवश्यक हो गया है। जनपद नैनीताल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढती संख्या तथा विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज का आश्रम ‘श्री कैंची धाम’ की प्रसिद्धि में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक बढोत्तरी हो रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने केंद्रीय संचार मंत्री से नैनीताल शहर में जाम से मुक्ति तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये नैनीताल नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

481 टावर के लिये भूमि अधिग्रहण पूर्ण: मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने केंद्रीय संचार मंत्री को यह भी अवगत कराया कि 4 जी सैचुरेशन स्कीम के अन्तर्गत भारत संचार निगम (बी.एस.एन.एल.) की ओर से उत्तराखंड में 638 टावर स्थापित किये जाने थे, जिसमें से 481 टावर के लिये भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है परन्तु बी.एस.एन.एल. की ओर से अभी 224 टावर ही लगाये गये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री से बी.एस.एन.एल. को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। केंद्रीय संचार मंत्री की ओर से वर्णित विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया गया है।

Related Post

CM Dhami

कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें

Posted by - January 31, 2026 0
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
CM Yogi

बंगाल में शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने का प्रयास: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि…
CM Dhami

राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का मजबूत आधार तैयार करेगी समिति: धामी

Posted by - June 18, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई…