CM Dhami met Rajnath in Delhi

धामी ने दिल्ली में राजनाथ से की भेंट, नैनीताल में पार्किंग के लिए रक्षा भूमि देने का आग्रह

320 0

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। धामी (CM Dhami) ने उन्हें राज्य की जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नैनीताल में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए रक्षा संपदा की भूमि राज्य सरकार को देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रक्षामंत्री से पर्यटन नगरी नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार को उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जनपद नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज का आश्रम श्री कैंची धाम है। वहां श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक बढोतरी हो रही है। कैंची धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नैनीताल अथवा नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्रों में ही रुकते हैं। नैनीताल में नैनी झील से 02 कि.मी. की दूरी पर रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि है।

ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी ‘संसद’ की गरिमा: सीएम योगी

उसका क्षेत्रफल 03 एकड़ है। यदि इस भूमि को पार्किंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है तो नैनीताल में एक सीमा तक पार्किंग व्यवस्था की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस स्थल को यदि बहुमंजिला पार्किंग के रूप में विकसित किया जाता है तो इसमें लगभग 1500-2000 तक वाहन पार्क हो पायेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को यथासंभव सहयोग किए जाने के प्रति आश्वस्त किया।

Related Post

labor family reached shamli

धोखाधडी का शिकार हुए मजदूर परिवारः बच्चों का गन्ना खिलाकर, 309 किमी पैदल यात्रा कर शामली पहुंचा परिवार

Posted by - March 8, 2021 0
शामली। सुलतानपुर से पंजाब में मजदूरी पर गया एक परिवार धोखाधड़ी का शिकार हो गया। दो महीने मजदूरी के बावजूद…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेल में बैडमिंटन के विजेताओं काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Posted by - February 4, 2025 0
देहारादून। 38वें राष्ट्रीय खेल (National Games के अंतर्गत उत्तराखंड के सूर्यांश रावत एवं तमिलनाडु के सतीश कुमार के बीच मेन्स…
CM Dhami

सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहरादून। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी…