CM Dhami met Kedarnath Rawal.

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

5 0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Post

CM Vishnudev Sai

माता कौशल्या की धरती में शिव पुराण कथा का आयोजन होना छत्तीसगढ़ का सौभाग्य : विष्णुदेव साय

Posted by - May 21, 2024 0
धमतरी। कुरूद में आयोजित गौरीशंकर शिव महापुराण कथा श्रपवण करने 21 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) व…

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को बांटे ई-प्रॉपर्टी कार्ड

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71…
CDS Bipin Rawat

बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा

Posted by - December 8, 2021 0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली…