CM Dhami met Nitin Gadkari

मुख्यमंत्री धामी ने नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

99 0

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया।

Related Post

भाजपा हाईकमान को यकीन नहीं कि तीरथ सिंह चुनाव जीत सकेंगे, बदल सकते हैं उत्तराखंड के सीएम!

Posted by - July 2, 2021 0
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि उत्तराखंड सीएम…
बीजेपी सांसद ने किया सरेंडर

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बीजेपी सांसद का कोर्ट में सरेंडर

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। एससी आयोग के चेयरमैन व इटावा के बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए…
film production

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला

Posted by - June 25, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड को फिल्म निर्माण (Film Production) के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में…
CM Vishnudev

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं को लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान: सीएम साय

Posted by - December 8, 2024 0
रायपुर। सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के…