cm dhami

देवभूमि में किसी भी आपराधिक प्रवृति को शरण नहीं दी जाएगी : सीएम धामी

560 0

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि खटीमा (Khatima) के विकास कार्यों को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा और खटीमा के सभी विकास कार्य पूर्व की भांति जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री धामी खटीमा (CM Dhami) के नगला तराई स्थित अपने आवास में शुक्रवार को जनता से रूबरू हुए। उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा सभी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में रहें और कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में पीछे न रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने हरी चंद स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को उन्नति के शिखर पर ले जाना प्राथमिकता है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है, कानून सब के लिए एक समान है और सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वालों को शरण नहीं दी जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अभियान चलाकर बाहर से आये प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जाए।

Related Post

IED Blast

बर्फ फैक्ट्री का कंप्रेसर फटने से मजदूर की मौत, परिवार समेत संचालन फरार

Posted by - May 13, 2022 0
मुजफ्फरपुर। मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के सांढा डंबर गांव में बर्फ फैक्ट्री(Factory) का कंप्रेसर(Compressor) गुरुवार की फट गया। विस्फोट इतना…
Anand Bardhan

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

Posted by - May 26, 2026 0
देहरादून, 26 मई। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में महिला एवं…
A soldier martyred in Naxalite attack

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी का एक जवान शहीद; तीन घायल

Posted by - August 18, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह बीजापुर जिले में नक्सलियों…